गरियाबंद /राजिम/ कोपरा- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान से राष्ट्र शौर्य समृद्धि 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आगामी शीतकालीन सत्र में किया जाना हैं। जिसके लिए गायत्री परिवार द्वारा 51 कुंडीय यज्ञ स्थल को यज्ञोपवीत किया गया। इस 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 24 दिन पूर्व से ही 24 देव कन्याओं के द्वारा अखंड जप का कार्यक्रम प्रारंभ पहले ही हो चुका है। जिसमें देव कन्याएं अखंड जप के साथ प्रातः कालीन यज्ञ पूजन भी कर रही हैं। रविवार को आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा विभिन्न वैदिक मंत्रोपचार के
साथ हवन पूजन कर भूमिपूजन किया गया। वही, महायज्ञ स्थल में हवन पूजन के पश्चात धर्मध्वजा फहराया गया। जिसके बाद आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के तहत महिला सदस्यों द्वारा शंखनाद किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि छत्तीसगढ़ जोन प्रमुख आदर्श वर्मा ने कहा कि गुरुदेव कहा करते थे जब खुद के मन में अहंकार हैं तो मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे जाने से शांति नही मिलेगी, क्योंकि मन में जब अहंकार भरा हुआ हैं तो मन को शांति कहा से मिलेगी। इसलिए इंसान को बिना कोई छल-कपट के अहंकार को त्याग कर अच्छे माहौल व शांति के वातावरण में रहकर सेवा व समर्पण का भाव हो तब ही कही इंसान को शांति प्राप्त होता हैं। यह संस्था घर परिवार के माहौल को बदलने काकार्य करती हैं। ताकि आने वाली पीढ़ी संस्कारवान हो। जिसके लिए छत्तीसगढ़ में 5 जगह पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाना हैं। आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के प्रमुख सरला कोसरिया ने गायत्री परिवार द्वारा संचालित मुंडन, विद्यारंभ, पुंसवन संस्कार विभिन्न संस्कार के बारे में बताते हुए कहा कि सभी अपने बच्चों को अपने साथ एक दिन के लिए इस महायज्ञ में जरूर शामिल हो, ताकि बच्चे इस संस्था के साथ जुड़कर समाज मे व्याप्त विभिन्न कुरीतियों से दूर होकर एक संस्कारित व्यक्ति बनकर संस्कारित समाज का निर्माण करें। आज की युवा पीढ़ी नशा पान में चूर हो गए हैं। जिसके लिए हमारी संस्था द्वारा मुंडन, विद्यारंभ, पुंसवन संस्कार सहित विभिन्न संस्कार किया जाता हैं। इसके तहत ही हमारी संस्था द्वारा भावी पीढ़ीको देखते हुए पुंसवन संस्कार के माध्यम से गर्भ से ही संस्कार देने की क्रिया शुरू किया जाता हैं। ताकि आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बन सके। विधायक रोहित साहू जी ने कहा कि मैं शुरू से ही इस संस्था में आना जाना रहा हैं। मेरे विधायक बनने के बाद ही हरिद्वार जाने का शौभाग्य प्राप्त हुआ। जहां चिन्मय पंड्या के साथ आधे घंटे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा हुआ। हरिद्वार में शांति का वातावरण रहता हैं, वहां रुकने के बाद पता चला कि हरिद्वार को शांतिकुंज क्यो कहा जाता हैं। उन्होंने गायत्री परिवार के मांग पर सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू जी, खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा जी , जिला गरियाबंद साहू संघ के अध्यक्ष प्रवीण साहू जी , नगर पंचायत कोपरा के प्रथम अध्यक्ष रूप नारायण साहू जी ,प्रतिनिधि श्री मती भारती साहू जी उपाध्यक्ष तारिणी सेन, संयोजक पुरुषोत्तम यादव, चंद्रहास राजपूत, टीकम राम साहू, डां. डाली साहू, यामिनी यादव, प्रभा साहू, रेणुका साहू, सीमा साहू, दीपा साहू, देवकी साहू, भारती साहू, अर्चना वर्मा, भगवती महिला मंडल राजिम से दीपा साहू, गीतांजलि साहू, सीता साहू, लोकेश्वरी दीवान, पुरुषोत्तम यादव, संतोष साहू, पूरन साहू, संतराम धुल, चंद्रहास राजपूत, प्रेमलाल साहू, लक्ष्मण यादव, कोमल साहू, दयाराम यादव, बिहारी निषाद, गोविंद राम आदि उपस्थित थे।



