चुनाव अधिकारी ने श्रीचंद सुंदरानी ने पार्टी कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच की घोषणा, तालियां और फुलमाला से हुआ स्वागत
गरियाबंद - भाजपा के नए जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर होगें। सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में चुनाव अधिकारी श्रीचंद सुंदरानी तथा संगठन सह प्रभारी किशोर महानंद ने जिला अध्यक्ष के रूप में उनके नाम की घोषणा की। जिसके बाद उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने ताली बजाकर उनका जोशीला स्वागत किया। ज्ञात हो कि वर्तमान में वे जिला के महामंत्री रहे है। इसके पहले दो बार जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके है। लंबे समय से निष्ठाभाव से संगठन में काम करने का प्रतिफल उन्हे मिला। इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू भी मौजुद थे।
इसके पहले जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा को लेकर पार्टी कार्यालय में काफी गहमागहमी रही। सुबह से ही कार्यालय में कार्यकर्ताओ की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह 12 बजे चुनाव अधिकारी श्रीचंद सुंदरानी जिला कार्यालय पहुॅचे। यहां सभाकक्ष में सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ की मौजुदगी में उन्होने जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। जैसे ही घोषणा हुई कार्यकर्ताओ ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर का फुलमाला से आत्मीय स्वागत किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मिठाई खिलाकर उन्हे बधाई दी। वही कार्यालय के बाहर जमकर बाजे गाजे बजने लगे। ज्ञात हो कि जिले में अध्यक्ष लिए 21 नाम आए थे। रायशुमारी के बाद पांच नाम का पैनल प्रदेश से दिल्ली भेजा गया था। नाम तय होने के बाद आज विधिवत घोषणा की गई।इसके पहले जिला चुनाव प्रभारी श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि प्रदेश ने तय किया था चुनाव आम सहमति और राय शुमारी से संपन्न हो। प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। उन्होने नए जिला अध्यक्ष सहित सभी का आभार जताया। इसके साथ ही विधानसभा और लोकचुनाव के जैसे निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का आव्हान किया। इसके पहले पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने भी संबोधित किया। प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मिले सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
वरिष्ठजन कुंजबिहारी बेहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, बलदेव हुंदल, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, जीवनएस साहू, मुरलीधर सिन्हा, भीखू भाई मयाणी, अनुप भोसले, कमल सिन्हा , कमलेश , चंदन साहू , धर्मेंद्र ध्रुव, खिलेश्वर गोस्वामी , राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, फारूख चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुमीत पारख, धनराज विश्वकर्मा, शेषनारायण गजभिए, रितेश यादव, प्रतिक सिंह, वंश सिन्हा, अमित वखारिया मनीष सिन्हा सहित कार्यालय में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हे बधाई दी।



