कोपरा नगर में धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाया गया,असत्य पर सत्य की हुई जीत - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, October 13, 2024

कोपरा नगर में धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाया गया,असत्य पर सत्य की हुई जीत

गरियाबंद /राजिम / कोपरा नगर में दशहरा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूम धाम से  नगर वासी साहडाचौंक में रावण वध किया।बजरंग मानस मंडली कोपरा के कलाकारों ने बहुत ही अच्छा तरीके से अपनी प्रस्तुति पेश किया।रावण का अभिनय करने में कोपरा नगर से बिसहत वर्मा,संजय वर्मा,लुमस वर्मा के बाद एक कलाकार फलेंद्र साहू ने रावण का पाठ किया।जिसके अभिनय से मंच में समा बांध दिया। छोटे छोटे बालक ने भी रामलीला में अच्छा अभिनय किया।कोपरा नगर में विजय दशमी पर्व धूम धाम से मनाया

गया। यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व हैं।राम ने रावण का वध किया था।कोपरा नगर में हर साल रावण दहन किया जाता हैं। रावण दहन के पश्चात गायत्री माता,शिव मंदिर,रामजानकी मंदिर,हनुमान मंदिर,महामाया मंदिर, सहित पुरे नगर के मंदिरों में दर्शन किए।आम नागरिकों से भेंट किए।नागरिकों ने परंपरा के अनुसार नारियल,राशि एवं उपहार में राम भगवान को भेंट किए।यह पर्व रावण एक बुद्धिमान,शक्तिशाली था।लेकिन वह अहंकार में डूबा था।इसलिए रावण का अंत राम ने किया और बुराई पर अच्छाई की विजयी हुई।दशहरा उत्सव के विषय मे कहा जाता हैं कि राम की विजयी धर्म की विजय हैं।मंच का संचालन ग्राम पुरोहित उपकार शुक्ला  ने किया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नोगेश्वर साहू,नगर पंचायत अधिकार श्याम लाल वर्मा,रूपनारायण साहू, सदस्य लक्ष्मी नारायण पटेल,जेठू ध्रुव, खिलेश्वर गोस्वामी,हिमालय सोनी, सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।