उद्योगपति रतन टाटा को पहल नवयुवक मंडल ने दी श्रद्धांजलि - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, October 13, 2024

उद्योगपति रतन टाटा को पहल नवयुवक मंडल ने दी श्रद्धांजलि

गरियाबंद / राजिम / कोपरा :- देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन से पूरा देश स्तब्ध एवं शोक संतप्त है। अंचल के गाँवों में भी उनके कृतित्व को याद कर रहे हैं। समीपस्थ ग्राम मुड़तराई में भी समाजसेवी संस्था पहल नवयुवक मंडल के द्वारा सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। पहल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हुलास राम साहू ने कहा कि देश ने एक अनमोल रतन खो दिया है। उद्योग जगत में रतन टाटा की भरपाई लंबे समय तक नहीं हो पाएगी। रतन टाटा एक कुशल उद्यमी होने के साथ बेहतर समाजसेवी भी थे। अपनी दरियादिली, सादगी और परोपकारी भावना के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। समिति के सचिव एवं कूर्मि समाज के

जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा ने कहा कि रतन टाटा का निधन देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है। इसकी भविष्य में भरपाई नहीं हो सकती। वाकई वह भारत के अनमोल रतन थे। उनके जैसा दूसरा व्यक्ति हो पाना बहुत मुश्किल है, उनके जैसा व्यक्तित्व विरले ही हैं। इस अवसर पर समिति के संयोजक सालिक राम साहू, पिंटू वर्मा, लखन लाल वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, पोखराज वर्मा, लक्ष्य साहू, मयंक साहू, रूद्र साहू, धनंजय साहू आदि उपस्थित रहे।