गरियाबंद – राजिम विधायक रोहित साहू मंगलवार को गरियाबंद नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 10:30 बजे गांधी मैदान गरियाबंद में आयोजित जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद भाजपा मंडल गरियाबंद द्वारा नगर में आयोजित सदस्यता अभियान एवम जनसंपर्क कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम पांच बजे गरियाबंद नगर से विधानसभा क्षेत्र के दौरे में रवाना होंगे। कार्यक्रम में उनके साथ स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने दी।
Tuesday, October 1, 2024
Home
Unlabelled
विधायक रोहित साहू मंगलवार को गरियाबंद नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
विधायक रोहित साहू मंगलवार को गरियाबंद नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu