गरियाबंद /राजिम /कोपरा- शक्ति केन्द्र कोपरा में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कोपरा राजिम भाजपा मण्डल के प्रत्येक बूथ पर सदस्यता महाअभियान के तहत मोर बूथ मोर अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत राजिम मण्डल के सभी बूथों में बूथ अध्यक्ष की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राम कुमार साहू ने कहा कि भाजपा संस्कारवान,निष्ठावान एवम्
अनुशासित पार्टी हैं। उपाध्याय की सोच थी कि हमारी सरकार आने के बाद गरीबों परिवार लोगों का विकास करना साथ ही लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करना। देश मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा हैं। विशेष अतिथि राजिम मंडल महामंत्री चंदन साहू ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती को संगठन द्वारा समर्पण दिवस के रुप में मनाते हैं।आज उपाध्याय जी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमेंबुजुर्ग,महिला,युवा सभी जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर शक्ति केन्द्र संयोजक रूपनारायण साहू,नगर अध्यक्ष नोगेश्वर साहू,सदस्य मेघा सिंग साहू, खिलेश्वर गोस्वामी,हिमालय सोनी,झाडू राम तारक,ताराचंद सेन,झगरू वर्मा, झामन साहू,थानेश्वर साहू मुन्ना साहू सहित सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।Thursday, September 26, 2024
Home
Unlabelled
शक्ति केंद्र कोपरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाया गया
शक्ति केंद्र कोपरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाया गया

About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu